चंबा। पैराग्लाइडर के गिरने से चंडीगढ़ निवासी महिला घायल हो गई है। सोमवार को सुखजिंद्र कौर ने खज्जियार में पैराग्लाइडर में उड़ान भरी। पायलट मनीष कुमार ने नियंत्रण खो दिया और पैराग्लाइडर बैंसका गांव में गिर गया। इससे सुखजिंद्र कौर को चोटें आई है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला परिवार के साथ खज्जियार घूमने आई थी। बैंसका निवासी हेमराज ने पैराग्लाइडर मनीष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज किया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पैराग्लाइडर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।