फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गलती से जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदू पुत्र भगत राम निवासी गांव मगुआ ने मंगलवार शाम को गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। छिंदू ने इस बारे परिजनों को बताया। परिजनों ने छिंजू को उपचार के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। लेकिन जहरीला पदार्थ पूरे शरीर में फैल गया था। इस वजह से देर रात को छिंदू की मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें