फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल व्यक्ति ने टांडा में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सिहुंता (चंबा)। सिहुंता-द्रम्मण से वाया रजै (नगरोटा) मार्ग पर कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सिहुंता-द्रम्मण वाया रजै (नगरोटा) मार्ग पर सरणू राम पुत्र ध्यानाराम गांव सनेड़ ग्राम पंचायत रजैं सोमवार देर शाम पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार नंबर पीबी 11 बीएम 5782 ने सरणू को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा। कार चालक अनिल राणा वार्ड नंबर आठ जवाहर नगर, धर्मशाला का का रहने वाला है। घटना की जानकारी सिहुंता पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सरणू को घायलावस्था में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सरणू को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन घायल सरनू को लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचें। यहां पर जख्मों के ताव को न सहते हुए सरणू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक अनिल राणा वार्ड नंबर आठ जवाहर नगर धर्मशाला के खिलाफ 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद में पुलिस ने चालक को जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें