फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठेड़ में दूसरी मंजिल से गिर कर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। कुठेड़ गांव में घर की दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार पुत्र चतर सिंह निवासी गांव कुठेड़ डाकघर सरोल के रूप में हुई है। जो सोमवार को अपने घर की दूसरी मंजिल में टहल रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर पड़ा। गहराई ज्यादा होने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। परिजन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि दूसरी मंजिल से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें