चंबा। डुगली गांव में एक व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल में व्यक्ति का बयान दर्ज किया। इसमें उसने गलती से जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। इसकी पुष्टि एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने की है।