फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान के साथ रखे कूड़ेदान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चौगान के साथ कूड़ेदान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चौगान के समीप कूड़ेदान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना दिवाली रात की है, जब किसी कारणवश कूड़ेदान में पड़े कूड़े में आग लग गई। इससे कूड़ेदान से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। इससे पहले कि आग की लपटें बड़े अग्निकांड का कारण बनती है। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित की। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कूड़ेदान में लगी आग को बुझाया। इससे बड़ी घटना होने से टल गई। मगर ऐसी घटना दोबारा भी घटित हो सकती है। इसके रोकथाम को प्रशासन को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। शहर में एक दिन से ज्यादा कूड़ा इकट्ठा नहीं होना चाहिए। नगर परिषद को भी इसमें गंभीरता दिखानी होगी। फायर अधिकारी कुबज सिंह ने बताया कि रात को कूड़ेदान में आग लगी थी। इसे बुझा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें