फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 फीट गहरी खाई में गिरी महिला, उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उटीप पंचायत के काकडोलू गांव में एक महिला पांव फिसलने से 200 फीट गहरी खाई में गिरकर घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान ममता पत्नी अनूप निवासी गांव बेले डाकघर साहो के रूप में हुई है। महिला अपने मायके काकडोलू में शुक्रवार को घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। एक व्यक्ति अपने मवेशी को चरा रहा था। उसने महिला को खाई में गिरते हुए देखा। इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। साथ ही खाई में उतरकर घायल महिला को पीठ पर उठाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि महिला साल खड्ड में नहीं गिरी। महिला की किस्मत अच्छी थी कि वह खड्ड के किनारे पत्थरों के बीच फंस गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में महिला का बयान दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि काकडोलू में खाई में गिरने से महिला घायल हुई है। पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर लिया है, मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें