वन विभाग के एक बड़े अफसर ने मकान का प्लॉट बनाने के लिए हरे-भरे पेड़ काट डाले।
- फोटो : अमर उजाला
कपिल डोगरा
चुवाड़ी (चंबा)। वन मंडल डलहौजी के तहत ग्राम पंचायत तुन्नुहट्टी के ढगोह नाले में कोयले का अवैध कारोबार करना आसान था। यहां से पठानकोट नजदीक था। जहां रात के अंधेरे में आसानी से कोयले का कारोबार अवैध रूप से होता है। पठानकोट ही नहीं यहां से जिले अन्य कई क्षेत्रों के लिए कोयला सप्लाई होता था। मगर अब इस मामले का पर्दाफाश हो गया है। वन विभाग और पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को भी गिरफ्तार क लिया है। वहीं क्षेत्र के लोग इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग रहे है। शिकायतकर्ता हंसराज, गुड्डी देवी, प्रवीण कुमार और राजकुमारी ने बताया कि इस तरह का मामला अन्य क्षेत्रों में भी सामने आ सकता है। वन विभाग को इसके लिए एक योजना तैयार करनी चाहिए। वहीं इस तहकीकात में यह भी समाने आ सकता है कि कुछ लोग वनों का कटान कर अपने खेतों पर कोयले की भट्ठियां लगाते हैं। इन लोगों पर कार्रवाई हो तो वह अपनी जमीन का हवाला देकर बच जाते हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। डीएफओ डलहौजी राकेश कटोच ने बताया कि इस मामले की भनक जैसे ही लगी तो टीम को निरीक्षण करने के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को जन सहयोग से रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि क्षेत्र में अगर कहीं भी अवैध कटान की सूचना मिलती है तो वह प्रमुखता से उन्हें सूचित करें।