फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोरणू में दो महिलाओं को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के तहत गाहर पंचायत के तोरणू गांव में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली वोल्टेज अचानक बढ़ गई। इसके चलते दो महिलाओं (एक गर्भवती) को करंट का जोरदार झटका लगा। महिलाओं को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी ले जाया गया। जहां महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिलाओं की हालत में सुधार है।
बिजली की वोल्टेज बढ़ने से करीब 25 घरों के बिजली मीटर जल गए। साथ ही अन्य बिजली उपकरण, वायरिंग, कंप्यूटर, फ्रिज, टीवी, इंडक्शन चूल्हे व मोबाइल जल गए। सूचना मिलते ही एसडीएम भटियात अश्वनी सूद व विद्युत बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने गांव की बिजली काट दी। करंट लगने से तोरणू नाले के समीप एक बैल की भी मौत हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम भटियात अश्वनी सूद ने बताया कि जांच की जाएगी। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जाएगा।

ट्रांसफार्मर से अधिक करंट आने से हादसा : अरुण पठानिया
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि ट्रांसफार्मर से ज्यादा करंट आने के चलते हादसा हुआ है। कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली मीटर जले हैं उनके मीटर निशुल्क बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें