फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को चौड़ा करते हुआ भूस्खलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। रायपुर-चुवाड़ी मार्ग पर डोडन के समीप स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थमी रही। शनिवार सुबह करीब चार बजे स्थानीय निवासी अंग्रेज सिंह के घर के आंगन का कुछ हिस्सा और चारदीवारी भूस्खलन से ढह गई। उक्त मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। डोडन के समीप मार्ग चौड़ा तो हो गया, लेकिन अंग्रेज सिंह का घर खतरे की जद में आ गया। आंगन व चारदीवारी भूस्खलन के चलते ढह गई। इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग व प्रशासन को दी गई। लेकिन, कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम होने के बाद एसडीएम भटियात, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपक महाजन व कनिष्ठ अभियंता अशोक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अंग्रेज सिंह ने बताया कि मार्ग को खुला करने के दौरान उसके घर की चारदीवारी और आंगन का कुछ हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आया है। अब उसका घर भी खतरे की जद में है। एसडीएम भटियात अश्वनी सूद ने मौके पर संबंधित ठेकेदार को सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें