अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। भरमौर क्षेत्र के पुलन गांव में रविवार देर शाम ढांक में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल ही पहचान धनी राम पुत्र बिला राम निवासी गांव पुलन के रूप में हुई है। जोकि रविवार को किसी कार्य के लिए भरमौर आया था।
वहां से घर लौटते समय बीच रास्ते में अचानक उसका पांव फिसल गया। जिससे वह ढांक में गिर गया। इसी रास्ते से जा रहे अन्य ग्रामीणों ने उसे ढांक से निकाला और उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि घायल की हालत पहले से बेहतर है।