फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी में राहगीर से पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
किहार (चंबा)। पुलिस थाना किहार में एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस चौकी सलूणी का दल शाम को सलूणी बाजार की ओर गश्त कर रहा था। उसी समय एक व्यक्ति हाथ में बैग उठाकर पोस्ट ऑफिस मोड़ की ओर से आया, जो गश्त पर जा रही पुलिस टीम को देख घबरा गया। उसकी घबराहट को देखते हुए पुलिस को उस पर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके बैग से सात बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं। आरोपी की पहचान सुभाष कुमार पुत्र राम सिंह निवासी गांव जड़ोगा तहसील सलूणी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें