फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने राहगीर से पकड़ी पांच बोतल अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस ने एक राहगीर से पांच बोतलें अवैध शराब पकड़ी हैं। राहगीर को अवैध शराब रखने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अवैध शराब को भी अपने कब्जे में ले लिया। राहगीर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि बकलोह पुलिस चौकी का दल संसारी माता मंदिर के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान सुरिंद्र कुमार निवासी भटियात पीठ पर बैग उठाकर सामने से आ रहा था, जो गश्त कर रही पुलिस को देखकर घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। शक के आधार पर पुुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी करने पर बैग से पांच बोतलें अवैध शराब बरामद की गईं। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें