फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों में पकड़ी 2

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी और दुकान से अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 28 बोतल अवैध शराब पकड़ी है। रविवार को तुन्नुहट्टी बैरियर के पास चुवाड़ी पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हरेक गाड़ी की जांच हो रही थी। इसी बीच दीक्षित पुत्र श्याम लाल निवासी घई, नेरवा (शिमला) कार में आ रहा था। नाके पर खड़ी पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया। चेकिंग के दौरान गाड़ी में 12 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शराब जब्त कर ली। वहीं डलहौजी पुलिस बनीखेत बाजार में दुकानों में अवैध शराब की तस्करी को लेकर तलाशी कर रही थी। उसी दौरान कश्मीर सिंह निवासी पुखरी, बनीखेत की दुकान से 16 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। साथ ही दुुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार को बंद करने के लिए अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई हो रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें