अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने छतराड़ी के कडोला में दुकान से 17 बोतल अवैध शराब पकड़ी है। इन बोतलों में चार बोतल बाहरी राज्य (पंजाब) की हैं। 13 बोतल लोकल हैं। बुधवार को आबकारी एवं कराधान विभाग को गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर विभागीय टीम ने दबिश दी। टीम में ईटीओ एक्साइज अजय धीमान, ईटीआई रश्मि देवी, इंस्पेक्टर शम्मी कुमार मौजूद रहे। जिन्होंने कडोला में दुकानों की तलाशी की। इस दौरान एक दुकान में 4 बोतल बाहरी राज्य व 13 बोतल लोकल देसी शराब बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेने के साथ दुकानदार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उधर, ईटीसी नविंद्र सिंह ने बताया कि छतराड़ी के कडोला में विभागीय टीम ने 17 बोतल अवैध शराब बरामद की है। दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करके विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।