फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: द्रवाड़ा गांव भूस्खलन से घरों की दीवारों में दरारें

Fri, 05 Sep 2025 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़का के द्रवाड़ा गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा गहराता जा रहा है। पहाड़ी से मलबा गिरने से गांव के कई घरों की दीवारों और नींवों में दरारें आ गईं हैं। प्रभावित परिवार दहशत में हैं और सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीण चमारु राम, संजय कुमार और रमेश कुमार ने प्रशासन से राहत और पुनर्वास की गुहार लगाई है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। वहीं, झोड़ा से ग्रझीडू सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। उधर, नायब तहसीलदार कुशल सिंह ने बताया कि विभागीय टीम को भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। उसके बाद कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें