दीपावली के शुभ् अवसर पर शहर में सजावट के सामान की खरीदारी करता युवक।
- फोटो : Chamba
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में पटाखों की दुकानें सज गई हैं। जिला प्रशासन के चिह्नित कि गई जगहों पर शुक्रवार को पटाखा विक्रेताओं ने स्टाल लगाए।
हालांकि, इस दौरान इक्का-दुक्का लोग ही पटाखे खरीदने के लिए पहुंचें। वहीं, पटाखा विक्रेताओं में राजीव कुमार, नरेश कुमार, हेमराज ने बताया कि पटाखा के स्टॉल लगाए गए हैं। अब उनका कारोबार लोगों की आमद पर ही निर्भर रहेगा।