फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने वालों पर कसा शिकंजा

Mon, 13 Oct 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में शिक्षण संस्थानों के पास दुकानों में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को सभी पुलिस थानों की टीमों ने अपने-अपने परिक्षेत्र के स्कूलों के पास चल रही दुकानों में दबिश दी। इस दौरान स्कूल के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बेचने वाले कुछ दुकानदारों के चालान काटे तो वहीं उन्हें यह भी बताया कि किसी प्रकार से तंबाकू यहां न बेचें। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस ने यह अभियान शुरू किया है। इसमें शिक्षण संस्थानों के आस पास तंबाकू सहित अन्य नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा छात्रों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें