फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रात को गिरी गोशाला, एक लाख का नुकसान, सभी मवेशी सुरक्षित

Sun, 22 Mar 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
रूआणी गांव में ग्रामीणों की मदद से गाय, घोड़े व भेड़-बकरियां मलबे से निकालीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। किलोड़ पंचायत के रूआणी गांव में रविवार तड़के एक गोशाला गिरने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।
गोशाला अरशद खान पुत्र सुभान खान की बताई जा रही है। उस समय गाय, बछड़ा, चार घोड़े और करीब 50 भेड़-बकरियां मौजूद थीं।
प्रभावित अरशद खान सुबह करीब चार बजे गोशाला में चारा डालने पहुंचे तो देखा कि गोशाला की छत और दीवार गिर चुकी है। सभी मवेशी मलबे में दबे थे। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य चलाया गया। सभी मवेशियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी जानवर को गंभीर चोट नहीं आई। प्रभावित ने कहा कि गोशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। तहसीलदार अभिराय सिंह ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें