चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बाईक दुर्घटना में घायल का ईलाज करती डॉक्टर।
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर बड़ोह के पास बाइक फिसल कर सड़क पर गिर गई। इससे बाइक सवार दंपती घायल हो गया। घायलों की पहचान जीत सिंह पुत्र चंद, निवासी गांव सरेई, डाकघर कोहाल और डोली देवी पत्नी जीत सिंह के रूप में हुई है। दंपती बाइक पर सवार होकर कोहाल से सुरंगानी जा रहा था। जैसे ही बाइक बड़ोह के पास पहुंची तो अचानक फिसल गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। यहां पुलिस ने घायलों के बयान कलमबद्ध किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।