फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन वर्ष बाद चंबा-कांगड़ा-चामुंडा रूट पर दौड़ी निगम की बस

Tue, 28 Feb 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वैश्विक महामारी कोरोना काल में बंद पड़ी चंबा-कांगड़ा-टांडा-चामुंडा रूट की बस सेवा को हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बहाल कर दिया। बस सेवा के पुन: बहाल होने से यात्रियों को अब चंबा से कांगड़ा या टांडा पहुंचना सुगम होगा। सुबह 4:45 बजे बस अड्डा चंबा से निगम की बस अपने निर्धारित रूट पर रवाना होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के दुर्गम क्षेत्र भरमौर, होली के अधिकांश लोग सर्दियों में पड़ोसी जिला कांगड़ा को कूच कर जाते हैं। इतना ही नहीं बीमारी और अन्य कारणों के कारण भी जिले के लोगों का टांडा और धर्मशाला के लिए आवाजाही रहती है। ऐसे में यात्रियों के लिए चंबा-कांगड़ा-टांडा-चामुंडा रूट की बस सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। बावजूद इसके वैश्विक महामारी के बाद से बस सेवा का बंद होना लोगों की परेशानियों को बढ़ा रहा था। लोगों को मजबूरन टैक्सी चालकों को मनमाना किराया अदा कर ही पड़ोसी जिला कांगड़ा तक पहुंचना पड़ रहा था। अब हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस सेवा को दोबारा बहाल करवा कर राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

एचआरटीसी चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि चंबा-कांगड़ा-टांडा-चामुंडा रूट की बस सेवा को बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें