फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आई सात आशा वर्करों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। करियां में कोरोना पॉजिटिव निकले युवक के संपर्क में आई सात आशा वर्करों व एक फीमेल हेल्थ वर्कर के शुक्रवार को सैंपल एकत्रित किए गए हैं। कुछ दिन पहले करियां पंचायत में एक युवक चंडीगढ़ से लौटा था। जिसे होम क्वारंटीन किया गया था लेकिन युवक करियां बाजार सहित शादी समारोह में घूमता रहा। जब उसकी रिपोर्ट आई तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया जबकि उसके संपर्क में आई आशा वर्करों व हेल्थ वर्कर को बफर क्वारंटीन में शिफ्ट किया। जहां पर शुक्रवार को इन आशा वर्करों के सैंपल एकत्रित किए गए हैं। सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार को मिल सकती है। मुख्य चिकत्सिा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि करियां में क्वारंटीन की गईं आशा वर्करों सैंपल एकत्रित किए गए हैं। आशा वर्कर कोरोना संक्रमित युवक के सपंर्क में आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें