चंबा। जिले से जांच के लिए रविवार को भेजे गए नौ सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह खबर जिले के राहत भरी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से सैंपल एकत्रित किए थे। इसमें छह सैंपल चनेड़ और चीमा क्षेत्र जबकि दो सैंपल फ्लू ओपीडी और एक सैंपल रिपीट किया था। कोविड-19 को लेकर सरकार के निर्धारित गाइडलाइन के तहत विभाग सैंपल ले रहा है। इन सैंपलों को जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। सैंपल भेजने के एक दिन बाद रिपोर्ट आती है। पिछले दो दिनों में विभाग ने 23 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है।