चंबा। जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया। वहीं, सात मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में सक्रिय मामले अब 25 रह गए हैं। मंगलवार को 301 सैंपलों की जांच की गई। पिछले दो सप्ताह से जिले में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दो नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना नियमों की पालना करें।