फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूलों के कुक, हेल्पर को देना होगा फिटनेस सर्टिफिकेट

Sun, 07 Apr 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों के कुक, हेल्पर को देना होगा फिटनेस सर्टिफिकेट
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने समस्त स्कूलों को जारी किए निर्देश

शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियाओं को दिया दो सप्ताह का समय

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। जिला चंबा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील पकाने वाले कुक और हेल्पर को अपना फिटनेस प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में विभाग की ओर से दो सप्ताह का समय दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में लेटलतीफी बरतने पर स्कूल मुखिया और संबंधित कर्मचारी खुद जिम्मेदार होंगे। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद स्कूलों से कुक और हेल्परों के प्रमाण पत्र समय रहते हासिल करना है, जिससे विभाग को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।

जानकारी के अनुसार जिले के स्कूलों में मिड-डे मील पकाने के लिए कुक और हेल्पर की तैनाती की गई है। इन कर्मियों को हर साल हेल्थ फिटनेस का सर्टिफिकेट जमा करवाना पड़ता है। नया शैक्षणिक सत्र 2024-25 अब शुरू हो गया है। ऐसे में प्रवेश प्रक्रियाओं का दौर जारी है। आगामी दिनों में स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया खत्म होने के बाद पढ़ाई शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि विभाग की ओर से इस बारे समस्त खंडों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि इस बारे में प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है, जिससे समय रहते कुक और हेल्परों के हेल्थ प्रमाण पत्र प्राप्त किए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें