फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन कार्य के चलते उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन

Wed, 25 Oct 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के कुछ डिपुओं के राशन कार्ड उपभोक्ता सस्ते राशन से वंचित हैं। पिछले चार दिन से राशन वितरण का कार्य ठप पड़ा है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह दिक्कत सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के चलते पेश आई है। विभाग की मानें तो वीरवार को यह व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
डिपुओं में बायोमीट्रिक के जरिये राशन देने की व्यवस्था है। निदेशालय सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने का कार्य कर रहा है। इस वजह से राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है। राशन कार्ड धारकों में वीरेंद्र कुमार, धर्म चंद, राज कुमार, रमेश कुमार, नरेश कुमार, भिंद्र सिंह, धर्म सिंह, ओम प्रकाश और चमन सिंह ने कहा कि वे चार दिन से डिपुओं में चक्कर काट रहे हैं, मगर उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। यह माह खत्म होने में पांच दिन रह गए हैं, मगर अभी राशन नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द राशन की आपूर्ति की जाए। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक चंबा मनोज कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि इस कार्य से पहले राशन वितरित कर दिया है। सिर्फ चार दिन ही राशन वितरण व्यवस्था ठप पड़ी है। कहा कि वीरवार से राशन का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें