फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिकायत के बाद उपभोक्ता को मिला बदला हुआ आटा

Fri, 06 Nov 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में डिपो से लिया था राशन, विभाग से शिकायत करने में की देरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आटे की गुणवत्ता को लेकर शिकायत करने वाले उपभोक्ता को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हस्तक्षेप के बाद नया आटा उपलब्ध करवा दिया गया है।
उपभोक्ता ने विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज करवाकर आटे की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद विभाग ने मामले की जांच की और संबंधित पक्ष से जानकारी जुटाई।
जांच में सामने आया कि उपभोक्ता ने उचित मूल्य की दुकान से अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में आटा लिया था, लेकिन इसकी शिकायत तुरंत नहीं की। हालांकि, शिकायत मिलने पर विभाग ने हस्तक्षेप करते हुए उपभोक्ता को बदला हुआ आटा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करवाई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा के निरीक्षक मनोज कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि डिपो से राशन लेते समय उसकी गुणवत्ता अवश्य जांचें। किसी तरह की कमी या अनियमितता मिलने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें