फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा : कटोच

Sat, 20 Apr 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनमोहन कटोच ने चंबा में प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले बेरोजगारों को जो नौकरी देने का वायदा किया था। कहा कि सत्ता में आते ही दो करोड़ रोजगार हर साल दिए जाएंगे, लेकिन करोड़ तो क्या 100 बेरोजगारों को भी सरकार रोजगार नहीं दे पाई। अपने इस वायदे को मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाई। इस बात को अब देश का नौजवान समझ चुका है, जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तो केवल सरकार पर 64 लाख करोड़ का कर्ज था। मौजूदा समय में 170 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज केंद्र की मोदी सरकार ले चुकी है। यह पैसा कहां खर्च किया जा रहा है। इसको लेकर आम जनता को कोई भी जानकारी नहीं है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले लोगों से वायदा किया था कि हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे, लेकिन पिछले दस सालों में यह पैसा किसी भी व्यक्ति के खाते में जमा नहीं हो पाया। प्रदेश में लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को केंद्र की सरकार ने पैसे के बल पर गिराने का प्रयास किया। जोकि बहुत निंदनीय है। इससे प्रदेश की जनता काफी आहत हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें