फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के जंगल में देवदार के पेड़ कटान की विभाग से शिकायत

Sat, 17 Jun 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के जंगल में देवदार के हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। वन बीट साहली के मौझी जंगल देवदार के पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग के पास शिकायत की है। शिकायत मिलते ही विभाग ने संबंधित बीट के वन रक्षक को मामले का पता लगाने के लिए मौके पर भेज दिया है और काटे गए पेड़ों की संख्या और जंगल में पड़े देवदार के स्लीपर को बरामद करने के निर्देश भी वन रक्षक को दिए हैं। शिकायतकर्ता लोगों ने विभाग से इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। वनमंडल अधिकारी पांगी सचिन शर्मा ने बताया कि जंगल में अवैध रूप से पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी जुटाने के लिए संबंधित बीट के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें