फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। सोशल मीडिया पर बैरागढ़ क्षेत्र को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में स्थानीय लोगो ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में लोगों ने तीसा थाना में अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष परस राम ने बताया कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर बनाए गए ग्रुप में एक व्यक्ति ने बैरागढ़ क्षेत्र और वहां रहने वाले लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसको लेकर बैरागढ़ के लोगों में काफी नाराजगी है। नाराजगी को जाहिर करते हुए लोगों ने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। कहा कि टिप्पणी करने वाला व्यक्ति बैरागढ़ के समस्त निवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। व्हाट्सएप ग्रुप चुराह संघर्ष समिति की संपूर्ण चैट की जांच की जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लोगों की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। इसको लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें