बनीखेत (चंबा)। मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बनीखेत के बैकुंडनगर में शुक्रवार से तीन दिवसीय 22वां वार्षिक भंडारा शुरू हुआ। बैकुंडनगर लंगर सेवा समिति की ओर से आयोजित भंडारा रविवार तक चलेगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। समिति सदस्य मंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भंडारा शुरू होते ही यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर भोजन और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाया। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं को भोजन और चाय उपलब्ध करवाई जाएगी। संवाद