भरमौर के शीतकालीन स्कूलों में परीक्षा परिणाम घोषित
अध्यापकों ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के शीतकालीन स्कूलों में वार्षिक परीक्षा के परिणाम के साथ शिक्षा संवाद किया गया। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर की प्रधानाचार्या अरुणा चाड़क ने बताया कि गैर बोर्ड कक्षाएं पहली से आठवीं तक की परीक्षाओं का मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया है। जबकि, नवमी से बारहवीं तक की कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च 2025 में आयोजित की जाएंगी। सत्र के आखिरी शिक्षा संवाद में अभिभावकों ने भी भाग लिया। इसमें बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर अपने विचार एवं सुझाव भी दिए। इस अवसर पर अध्यापकों में रेखा वैद्य, ओम प्रकाश, विवेक कुमार, विजय कुमार, जगपाल चौहान, मंजीत सिंह, शंकर पाल, अशोक अधीक्षक, कल्याण सिंह, अनामिका ठाकुर एवं एसएमसी अध्यक्ष चमन सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। छठी कक्षा में प्रथम स्थान पर आशीष, दूसरे पर आदित्य ठाकुर, जबकि तीसरे स्थान पर वरुण कुमार रहे। सातवीं कक्षा में वरुण शर्मा प्रथम, अमन भारद्वाज द्वितीय और रिस्व ठाकुर व कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे। आठवीं कक्षा में साहिल भारद्वाज प्रथम, कृष द्वितीय और दक्षित तीसरे स्थान पर रहे।