फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर 12:30 बजे हेलिकाप्टर से होली हैलीपैड पहुंचेंगे सीएम सुक्खू

Wed, 21 Oct 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ लोगों के साथ संवाद करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन


इको पार्क होली में जनसभा को कर सकते हैं संबोधित, सुटकर गांव में होगा सरकार गांव के द्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार दोपहर 12:30 बजे हेलिकाप्टर से भरमौर विधानसभा के तहत होली हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
इसके बाद दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री इको पार्क होली करोड़ों की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास सहित जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे होली से लाके वाली माता मंदिर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह होली-उतराला और होली-बड़ा भंगाल सड़क मार्गों के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे सूटकर गांव में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों, महिला मंडलों एवंऔर युवक मंडलों के साथ संवाद करेंगे। उनका रात्रि विश्राम सूटकर गांव में होगा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री 23 अक्तूबर को सुबह 10:10 बजे पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय होली के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद होली से गगल एयरपोर्ट कांगड़ा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें