फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीएम साहब ... सड़क नहीं है, कोई बीमार हो जाए तो पालकी में ले जाना पड़ता है मरीज

Tue, 12 Mar 2024 09:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम साहब ... सड़क नहीं है, कोई बीमार हो जाए तो पालकी में ले जाना पड़ता है मरीज
विज्ञापन

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों ने रखी मांग, कहा- विद्यार्थी भी रोजाना 13 किली पैदल जाते हैं स्कूल
बिजली-पानी से संबंधित समस्याएं भी उठाईं, मुख्यमंत्री ने दिया उचित कार्रवाई करने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सीएम साहब ... गांव के लिए सड़क नहीं बन पाई है। स्कूली विद्यार्थी 13 किलोमीटर पैदल सफर तय कर पढ़ने के लिए चुवाड़ी जाते हैं। गांव में कोई बीमार पड़ जाए तो मरीज को पीठ पर या पालकी में उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। कई बार सड़क बनाने की मांग की गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। बनेट से प्रियुंगल तक सड़क बनती है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। चुवाड़ी में सोमवार को आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में यह मांग ग्रामीणों ने उठाई। बनेट पंचायत के ग्रामीणों विपन ठाकुर, बॉबी कुमार, करनैल और राजकुमार ने सड़क के अभाव में आ रहीं परेशानियों का मामला सीएम के समक्ष रखा। इस दौरान लग्गा से नरोली वाया तलाह कूहल का मामला भी उठाया गया। कहा कि भारी बारिश के कारण कूहल क्षतिग्रस्त हो गई है। बलविंद्र, प्रदीप कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि इस कूहल से करीब 16 हेक्टेयर भूमि काे सिंचाई की सुविधा मिलती है। उन्होंने मांग की है कि कूहल का निर्माण करवाया जाए। कार्यक्रम में बिजली और पानी सहित लटके विकास कार्यों को लेकर भी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष मामले रखे। सीएम ने लोगों की अर्जियां लेकर आगामी कार्यवाही के लिए विभागों को प्रेषित करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विभिन्न विभागाें के अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें