फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुंकू टपरी से सुप्पा तक सड़क से एक महीने में हटाएं मलबा

Thu, 18 Jun 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े वाहनों को गुजरने में हो रही परेशानी, राहगीर भी झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। सुंकू टपरी से सुप्पा तक सड़क पर भूस्खलन का मलबा होने से बड़े वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। छोटे वाहन बड़ी मुश्किल से गुजर पा रहे हैं। यह बात पूलन पंचायत के प्रधान अंग्रेज कपूर ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर मलबे को सड़क से हटाया जाए ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही करने में कोई परेशानी न हो। दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत एमसीसी को सड़क का विस्तारीकरण का कार्य मिला था। कंपनी ने जहां मलबा गिरा था, वहां न तो पक्की नाली बनाई और न ही सफेद पट्टी बनाई। सड़क पर अभी तक पैरापिट और क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शेष बचा है। इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने की उन्होंने मांग की है। मलबे को उठाकर चिह्नित डंपिंग साइट पर फेंका जाए। उधर, अधिशासी अभियंता ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें