फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिरमाणी में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसरूंड में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव चिरमाणी में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का भी आह्वान किया। एनएसएस प्रभारी डीसी शर्मा और अनीता शर्मा ने बताया कि शिविर में 80 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में महिला सशक्तीकरण, महिला शिक्षा, बाल विवाह, प्रौढ़ शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या सहित नशा उन्मूलन जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत, वंदेमातरम, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें