फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में रविवार को छुट्टी पर हो जाती है सफाई व्यवस्था

Sun, 07 Apr 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा आर्य समाज मंदिर के पास लगा कूड़े का ढेर।संवाद
विज्ञापन
शहर में रविवार को छुट्टी पर हो जाती है सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

विभिन्न वार्डों में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों ने खोली स्वच्छता अभियान की पोल
जहां रोज 11:00 बजे तक हो जाती है सफाई वहां शाम तक नहीं उठाया कूड़ा
स्थानीय लोगों ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर उठाए सवालिया निशान
रिंपी ठाकुर
चंबा। छुट्टी वाले दिन नगर परिषद के वार्डों में भी सफाई व्यवस्था छुट्टी पर चली जाती है। अमर उजाला की टीम ने रविवार को छुट्टी वाले दिन शहर के वार्डों में होने वाली सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने मुहिम छेड़ दी। दोपहर 1:00 बजे जैसे ही टीम सुराड़ा वार्ड के रंग महल के पास पहुंची तो वहां कूड़े के ढेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे थे। सफाई कर्मचारी कूड़े को बोरियों में भर रहे थे, लेकिन यह कूड़ा रविवार को वहां से नहीं हटाया गया। इसके चलते वहां से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद टीम 1:30 बजे चौंतड़ा वार्ड में पहुंची तो वहां कन्या पाठशाला के साथ कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए। इन्हें देखकर भी यही लग रहा था कि यहां से अभी कूड़ा नहीं उठाया गया है। इसके बाद 1:45 बजे हटनाला वार्ड में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया तो वहां भी छुट्टी वाले दिन सफाई व्यवस्था छुट्टी पर दिखाई दी। आर्य समाज मंदिर के पास कूड़े के ढेर यही बयां कर रहे थे कि यहां पर आज कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं पहुंचा है। 2:00 बजे कसाकड़ा वार्ड में भी यही हाल दिखा। यहां पिछले कई दिन से कूड़ा नहीं उठाया गया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि सोमवार से शनिवार तक सफाई ठेकेदार शहर से कूड़ा सुबह 11:00 बजने से पहले साफ कर देते हैं। रविवार को दोपहर बीतने तक भी कूड़े को नहीं उठाया जाता। शहर के बीचोबीच स्थित वार्डों में ही सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है तो अन्य वार्डों के हाल का खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने नाम नहीं बताने की शर्त पर शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोलने की हामी भरी। स्थानीय लोगों का कहना था कि सप्ताह के हर रविवार को कूड़ा नहीं उठाया जाता है। इसके चलते शहर में गंदगी का आलम रहता है। इस व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए प्रशासन और नगर परिषद को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि रविवार को कूड़ा नहीं उठाने को लेकर सफाई ठेकेदारों से जवाबतलब किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें