फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: क्लीन चंबा-ग्रीन चंबा रहेगा मिंजर मेले का थीम

Fri, 30 Jun 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 का थीम क्लीन चंबा-ग्रीन चंबा रहेगा। मेले के थीम विषय क्लीन चंबा-ग्रीन चंबा के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि मेले के दौरान किसी भी स्टाल पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री न हो। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी निगरानी के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय अधिकारी, नगर परिषद और चंबा उप मंडलीय प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई सुनिश्चित बनाएंगे। बैठक में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। खेलकूद गतिविधियों में कराटे और मैराथन प्रतियोगिता के आयोजन के साथ थीम विषय क्लीन चंबा-ग्रीन चंबा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाने का भी निर्णय लिया गया। मेले के दौरान बेहतर कानून एवं व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बैठक में अवगत करवाया कि चंबा चौगान में सीसीटीवी स्थापित करने के साथ ही उपयुक्त संख्या में पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ में चंबा चौगान में मेले के दौरान अस्थायी पुलिस नियंत्रण कक्ष भी स्थापित होगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को फूड सेफ्टी, तंबाकू फ्री अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के साथ चंबा चौगान में सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए व्यवस्था करने को कहा गया। बैठक में मिंजर वितरण एवं शोभायात्रा उप समिति, आवास उप समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, प्रकाश एवं सजावट सहित विभिन्न 11 विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मिंजर मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न उपसमितियों के संयोजकों के साथ उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने सभी उपसमिति संयोजकों से विभिन्न व्यवस्थाओं को समयबद्ध तौर पर सुनिश्चित बनाने को कहा। मेले का आयोजन 23 से 30 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें