चंबा के पांगी में नई कार्यकारिणी के साथ पांगी कल्याण संघ के पदाधिकारी और सदस्य।संवाद
पांगी (चंबा)। पांगी कल्याण संघ ने सोमवार को पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सर्वप्रथम सीएल ठाकुर को पांगी कल्याण संघ का अध्यक्ष बनाया गया।
वीर सिंह राणा और शक्ति ठाकुरवान को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर खजान ठाकुर को नियुक्त किया गया। इसके अलावा भानी चंद ठाकुर, जीएस चौहान को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। अन्य पदाधिकारी को नियुक्ति देने को लेकर अगली बैठक की जाएगी। इसमें पांगी घाटी के 19 पंचायत से कोऑर्डिनेटर और उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। पांगी कल्याण संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष पीएल ठाकुर ने बताया कि पांगी घाटी की प्रमुख मंगू को लेकर संघ जनता से कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि जिन मांगों को पिछले 40 सालों पांगी कल्याण संघ उठाता आ रहा है, उन्हें केंद्र सरकार से पूरा करवाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पांगी घाटी के 19 पंचायत के लोग मौजूद रहे।