चंबा। पर्यटन स्थल जोत अब स्थानीय पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। सप्ताह के अंतिम दिनों में यहां लोगों की चहलकदमी बढ़ गई है। शनिवार को छुट्टी का दिन होने के कारण काफी संख्या में पर्यटक जोत पहुंचे। जहां लोगों ने मनमोहक वादियों का लुत्फ उठाया। वहीं, पर्यटन स्थल जोत में बने नेचुरल पार्क में बच्चों ने खूब मस्ती की। पिछले करीब एक साल से जोत पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहा है। गर्मियों के दिनों में यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। रोहन कुमार, कुनाल, अनिमेष, सुशील, अभिषेक, सुलेखा ने बताया कि जोत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां सरकार ने नेचुरल पार्क का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि यहां पार्किंग की समस्या है। कोरोना महामारी के चलते बाहरी राज्यों से पर्यटक काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर्यटकों की तादाद बढ़ने की उम्मीद है।