फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अस्थायी बाजार की अवधि बढ़ाने से शहर के कारोबारी खफा

Sun, 11 Aug 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में सजी अस्थायी मार्केट की अवधि बढ़ाने से स्थानीय कारोबारियों में रोष है। कारोबारियों ने मेले में कारोबार की तिथि बढ़ाने पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि जब एक बार तिथि तय हो गई तो दोबारा विशेष मोहलत क्यों दी जा रही है। बताया कि मिंजर मेले के दौरान स्थानीय व्यापारियों का कारोबार पहले ही ठप रहता है। मिंजर मेला संपन्न होने के बाद मंदी की मार स्थानीय व्यापारियों को झेलनी पड़ती है। जब कारोबार रफ्तार पकड़ता है तो प्रशासन दशहरा पर्व पर अस्थायी बाजार लगाने की अनुमति देकर दोबारा उनका कारोबार चौपट कर देता है।

मिंजर मेले के दौरान प्रशासन की ओर से अस्थायी बाजार लगाया जाता है। बार-बार तिथियां बढ़ाई जाती हैं। पहले नौ अगस्त तिथि तय की थी। अब इसे बढ़ाकर 13 अगस्त कर दिया है। इससे स्थानीय दुकानदारों को काफी नुकसान होता है। - सुरजन सिंह
विज्ञापन



मिंजर मेले के दौरान व्यापारियों के लिए समय अवधि बढ़ाना न्यायसंगत नहीं है। हर साल कारोबार की समय सीमा तय होती है, मगर बाद में इसे बढ़ाकर स्थानीय दुकानदारों की दिक्कतों को प्रशासन बढ़ाता है। - सतनाम सिंह


जब मेले के दौरान चौगान की नीलामी की जाती है, तभी व्यापारिक गतिविधियों को लेकर समय सीमा भी तय की जाही है, लेकिन बाद में प्रशासन की ओर से इसे बढ़ा भी दिया जाता है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होता है। - जगप्रीत सिंह



लोगों के लिए छह माह तक चौगान बंद रहता है। जब मिंजर मेले में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है, तब प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती है। बारिश से चौगान की हालत बेहद खराब हो गई है। - हरजिंद्र सिंह
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें