फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में गरजी सीटू, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Mon, 26 Feb 2024 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में उपायुक्त कार्यालय गेट के बाहर परिसर में प्रर्दशन करते वि​भिन्न संगठन।संवाद
विज्ञापन
चंबा में गरजी सीटू, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों के आह्वान पर बोला हल्ला
नौजवान की हत्या का मनोहर लाल खट्टर और अमित शाह पर दर्ज हो केस : सुदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। संयुक्त किसान मोर्चा, मजदूर संगठनों के आह्वान पर सोमवार को सीटू ने उपायुक्त चंबा के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
सीटू के जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने कहा कि देश में किसानों-मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। मोदी सरकार लगातार जन विरोधी नीतियों से बाज नहीं आ रही है। किसानों के दिल्ली आने के एलान के बाद हरियाणा की खट्टर सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए लोहे की कीलें, कंक्रीट की दीवारें खड़ी कर दी हैं। बताया कि पिछले आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत हो गई थी। दिल्ली आने वाले किसानों के खिलाफ इस बार भी अत्याचार किया जा रहा है। किसानों के ट्रैक्टर तोड़े गए, गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए और उचित मुआवजा मिलना चाहिए। आरोप लगाया कि नौजवान लड़के की हत्या कर दी गई। इसका मुकदमा मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अमित शाह पर दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की मांग के अनुसार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दे और किसानों के कर्ज माफ होने चाहिए। कहा कि मजदूरों के खिलाफ लाए गए लेबर कोड निरस्त होने चाहिए। कहा कि सरकार लेबर कोड लागू करके मजदूरों को बंधुआ मजदूरी की तरफ धकेलना चाहती है और पूंजीपतियों को फायदा देना चाहती है। इसका सीटू कड़ा विरोध करती है और भविष्य में मजदूरों और किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें