फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी छावनी के नागरिकों ने निकाली आक्रोश रैली

Thu, 09 Mar 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। डलहौजी छावनी में होने वाले सुधारण चुनावों का बहिष्कार करने के लिए स्थानीय नागरिकों ने वीरवार को आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। रैली के दौरान नारे लगाए कि हमें छावनी परिषद से आजादी दो, गुलामी की जंजीरें तोड़ दो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय ने 10 माह पहले यह घोषणा की थी कि छावनी क्षेत्र के सिविल क्षेत्रों को या तो पंचायत में या नगर परिषद में सम्मिलित किया जाएगा लेकिन 19 फरवरी को भारतवर्ष की 57 छावनी परिषद में इस साल 30 अप्रैल को साधारण चुनाव करवाने की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसलिए डलहौजी छावनी के सभी नागरिक भारत सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। नागरिकों ने यह निर्णय किया है कि 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलहौजी छावनी के नागरिकों का कहना है कि वे भी चाहते हैं कि डलहौजी छावनी के सिविल क्षेत्रों का विलय पंचायत या नगर परिषद में किया जाए क्योंकि वे छावनी परिषद में नहीं रहना चाहते। छावनी परिषद में उनके अधिकारों का हनन होता रहता है। रैली के बाद डलहौजी छावनी के स्थानीय निवासियों ने भारत सरकार के रक्षा मंत्री को उपमंडल अधिकारी डलहौजी के जरिए अपना मांगपत्र भी भेजा। इसमें लिखा है कि जिस प्रकार हिमाचल के योल कैंट के सिविल क्षेत्र का विलय पंचायतों में किया गया है। उसी तर्ज पर डलहौजी छावनी के सिविल क्षेत्रों का विलय पंचायत में किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें