फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह की विद्या दिल्ली एम्स में बनीं नर्सिंग अफसर

Sun, 29 Oct 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विद्या ठाकुर: संवाद
विज्ञापन
चंबा। राष्ट्रीय स्तर की नर्सिंग परीक्षा में विद्या ठाकुर 186वां रैंक हासिल कर एम्स दिल्ली में नर्सिंग अफसर बनी हैं। पहले भी वह नर्सिंग की परीक्षा पास कर झारखंड एम्स में बतौर नर्सिंग अफसर कार्य कर रही थीं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले हुई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में उन्होंने 186 रैंक हासिल किया। अब उनका चयन दिल्ली एम्स अस्पताल में हुआ है। विद्या ठाकुर चुराह विधानसभा क्षेत्र की टिकरीगढ़ पंचायत की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल से पूरी की। इसके बाद नर्सिंग की पढ़ाई की। कुछ माह पहले उन्होंने नर्सिंग अफसर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी तो उनका चयन झारखंड एम्स में हुआ था। उन्होंने अपनी उपलब्धि के लिए माता, पिता, गुरुजनों और दोस्तों का आभार जताया है। कहा कि दिल्ली के एम्स में सेवाएं देकर वह अपने चुराह व चंबा जिला का नाम रोशन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें