चुवाड़ी (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर कटोरी बंगला के समीप एसआईयू की टीम ने नाका लगाकर चुराह के एक युवक को 726 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवेंदर निवासी लमहाग, चुराह के रूप में हुई है। एसआईयू की टीम ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया किआरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा।