फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चोली से लामू-हिलिंग रूट पर एक साल से नहीं जा रही बस

Thu, 11 Apr 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोली से लामू-हिलिंग रूट पर एक साल से नहीं जा रही बस
विज्ञापन

एचआरटीसी की बस बंद होने से लोग परेशान, बोले- टैक्सियों में करना पड़ रहा सफर
क्षेत्र की महिलाओं को भी नहीं मिल रहा आधे किराये की सुविधा का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चोली और लामू क्षेत्र की महिलाओं को सरकार के आधे किराये की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। चोली से लामू-हिलिंग रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा एक साल से बंद है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बस बहाल करने की कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक बस बहाल नहीं की गई है। ग्रामीणों में राकेश कुमार, बबीता देवी, रिंपी देवी, सुरेखा देवी, रमेश कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार और शक्ति प्रसाद ने कहा कि इस रूट पर एक ही बस चलती थी। इसे भी निगम ने बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों को अब आवाजाही के लिए निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें पैसों की खासी चपत लग रही है। बताया कि एक तरफ सरकार महिलाओं को सुविधा देने के दावे करती है, दूसरी ओर एचआरटीसी बस सेवा को बहाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि जल्द इस बस सेवा को बहाल किया जाए। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि लोग लिखित प्रस्ताव दें तो उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें