फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंजाब के व्यक्ति से पकड़ा चिट्टा, केस दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 07:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के व्यक्ति से पकड़ा चिट्टा, केस दर्ज
विज्ञापन

चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पंजाब के व्यक्ति को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने नाके के दौरान 6.15 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा है। व्यक्ति की पहचान 68 वर्षीय पवन कुमार मोहल्ला एम/3/78 डॉ. बीआर आंबेडकर काॅलोनी गिलवाली गेट अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। टीम ने व्यक्ति को सदर थाना चंबा को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार भरमौर-पठानकोट हाईवे पर नजदीक पीर बाबा दरगाह धड़ोग के समीप एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने शुक्रवार रात को नाका लगाया था। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की टीम जांच कर रही थी। पठानकोट की ओर से पवन कुमार आया। टीम ने शक के आधार पर उसे रोक कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान व्यक्ति के पास से 6.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। टीम ने सदर थाना टीम को आरोपी को सौंपा। इसके बाद सदर थाना चंबा की टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि 6.15 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें