चंबा के पैराडाइज चिल्ड्रन केंद्र चुवाड़ी में रक्षाबंधन का त्योहार मनाते विशेष बच्चे।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर चुवाड़ी में विशेष बच्चों ने रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया।
संस्था की ओर से यह आयोजन इस उद्देश्य से किया गया कि जिन बच्चों के अभिभावक नहीं हैं, उन्हें भी भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की कमी महसूस न हो। संस्था में रह रहीं लड़कियों ने स्वयं राखियां तैयार कीं। इसके बाद सभी लड़कियों ने संस्था में रह रहे लड़कों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहार केवल परंपराओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारे और अपनत्व की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है। संस्था का प्रयास है कि यहां रहने वाले प्रत्येक बच्चे को परिवार जैसा माहौल और भावनात्मक सहारा मिल सके। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष बलविंदर मनकोटिया, सचिव अजय चंबियाल और संस्था के विशेष शिक्षक मौजूद रहे। संवाद