बैरागढ़ विद्यालय में चाइल्ड लाइनचंबा की ओर से बच्चों को दी जा रहीजानकारियां हासिल करते हुए।
बैरागढ़ (चुराह)। चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समन्वयक कपिल शर्मा और केस वर्कर चैन सिंह ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल मजदूरी और शोषण जैसी समस्याओं से बचाव की जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में बताया। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग, ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग से सावधान रहने व नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में 465 विद्यार्थी, 23 अध्यापक-अध्यापिकाएं और छह गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल हुए। प्रधानाचार्य केसरी सिंह ने आयोजन की सराहना की। संवाद