फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा में कोयले की गैस लगने से बच्चे की मौत, मां हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बिहाली में तंदूर के कोयले की गैस लगने से दो वर्षीय लड़के की मौत हो गई। गैस से बेसुध बच्चे की मां को सिविल अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा रेफर कर दिया गया जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालात में सुधार होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहाली पंचायत के टोन गांव की आशा देवी पत्नी मान सिंह ने कमरे में तंदूर में बांस की लकड़ी डालकर आग जलाई हुई थी। इस दौरान उसका दो वर्षीय बेटा अभी भी वहीं मौजूद था।
इसी बीच तंदूर की गैस लगने से दोनों बेसुध हो गए। काफी देर तक दोनों के कमरे से बाहर न निकलने पर आशा की सास ने दरवाजा खोला तो दोनों को कमरे के भीतर बेसुध हालत में पाया। सास के चीखने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को उठाकर तीसा अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहाली पंचायत के प्रधान रशीद मोहम्मद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उपमंडलीय प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव आर्थिक मदद दिलवाई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोयले की गैस लगने से बेसुध हुई महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें